लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में हजरतगंज सि्थत प्रेस क्लब में बुध
लखनऊ। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में हजरतगंज सि्थत प्रेस क्लब में बुधवार को दृढ़ संकल्प पत्रिका लखनऊ संस्था ने ''एक राष्ट्र एवं संपन्न राष्ट्र का सपना'' विषयक गोष्ठी की। मुख्य वक्ता पूर्व आईएएस अनुराग पटेल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि देश हित को सर्वोपरी रखना चाहिए। सभी को लौह पुरुष के जीवन से सीख लेनी चाहिए। संयोजक संतराम सिंह पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा। इस अवसर पर दृढ़ संकल्प पत्रिका और पटेल दर्पण पत्रिका लखनऊ के प्रथम अंक का विमोचन हुआ। वीपी सिंह, भगवान चौधरी, अमरजीत वर्मा, कैलाश चंद्र उमराव आदि लोग मौजूद रहे।