श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला की प्राणप्रतिष्ठा उत्सव की तैयारियां तेज कर दी हैं। राममंदिर का उद्घाटन मकर संक्रांति 15 जनवरी से 24 जनवरी 2024 के बीच शुभ तिथि व मुहूर्त में होना सुनिश्चित है।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पीएम नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। यही नहीं देश की विभिन्न परंपराओं के संत-धर्माचार्यों सहित अन्य विशिष्ट हस्तियां भी महोत्सव का साक्षी बनेंगी। इनके ठहरने का इंतजाम ट्रस्ट करने में जुटा हुआ है।
ये भी पढ़ें - राम मंदिर की खास बात: एक साथ डेढ़ लाख श्रद्धालु कर सकेंगे परिक्रमा... और ये खूबी तो किसी मंदिर में नहीं
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: यूपी में 2009 वाला जादू फिर दोहराना चाहती है कांग्रेस, सूबे की 21 सीटों पर खास फोकस
बताया गया कि होटल, धर्मशालाओं की बुकिंग शुरू कर दी गयी है। जबकि धर्मगुरुओं के ठहरने के इंतजाम मठ-मंदिरों में किए जा रहे हैं। ट्रस्ट की ओर से रामनगरी के संत-धर्माचार्यों को पत्र भेजकर उनसे संतों के रुकने का अपने आश्रम में यथासंभव इंतजाम किए जाने की अपील की जा रही है। जिन संतों की सहमति मिल रही है, उनका नाम व नंबर भी ट्रस्ट एकत्र कर रहा है। अब तक रामनगरी के करीब 60 संत-धर्माचार्यों ने सहमति दे दी है। वहीं शहर के होटलों में भी विशिष्ट अतिथियों के लिए बुकिंग की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में देश-विदेश से अतिथियों के आने की संभावना है।