फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: रायबरेली में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की दर्दनाक मौत व एक घायल

Mon, 11 Aug 2025 01:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व एक गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला।
विज्ञापन
हादसे में दो की मौत व एक घायल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के भवानीगढ़ चौराहा वाया बहुदा संपर्क मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर गई पुलिस ने पड़ताल की।

विज्ञापन


उधर हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक खड़ा कर भाग निकला। ग्राम चितवनिया निवासी उदयराज वर्मा का बेटा शिवा (18) अपने चचेरे भाई सुमित वर्मा के साथ सोमवार को घर से मोहनलालगंज प्लाई फैक्ट्री में काम करने के लिए बाइक से निकले थे। दोनों वहीं काम करते हैं। रास्ते में बेड़ारू गांव के महुआ ताली चौराहा के पास शिवा का रिश्तेदार गूढ़ा गांव निवासी विजय वर्मा उर्फ नन्हई (27) इंतजार कर रहे थे। 

इसी दौरान बाइक से आ रहे शिवा और सुमित रुककर विजय से बात करने लगे फिर तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर चल पड़े। इसी बीच भवानीगढ़ चौराहा की तरफ से आ रहे ट्रक ने तीनों को टक्कर मार दी। इसमें शिवा व विजय की मौत हो गई और सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी विंध्य विनय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें