मोहनलालगंज में फैक्टरी के गार्ड और कर्मचारियों ने एक ट्रक चालक की लाठियों से पिटाई कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
मोहनलालगंज स्थित एक फैक्ट्री में अयोध्या से सामान लेकर आए ट्रक चालक अजय कुमार तिवारी की गार्ड से ट्रक पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि गार्डों और फैक्टरी कर्मचारियों ने अजय पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की इस घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो पर एक्शन लेते हुए मोहनलालगंज पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है।