फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मार्ग पर खड़े ट्राला से टकराया ट्रक, तीन दुकानों को तोड़ता हुआ निकला

Fri, 14 Feb 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कटरा पेट्रोल पंप के निकट ट्राला ​भिड़ने के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक। 
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थित कटरा पेट्रोल पंप के निकट मार्ग पर खड़े गन्ना लदे ट्राला से बुधवार देर रात एक ट्रक टकरा गया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर तीन दुकानों को तोड़ता हुआ मार्ग किनारे जा रुका। हादसे में ट्रक चालक को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

बलरामपुर चीनी मिल में गन्ना लेकर जा रहा ट्राला टायर पंक्चर होने के कारण बौद्ध परिपथ स्थित कटरा पेट्रोल पंप के पास मार्ग किनारे खड़ा था। बुधवार देर रात गंगानगर से संतरा लेकर गुवाहाटी जा रहा ट्रक खड़े ट्राला से टकरा गया। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे के बाद वह अनियंत्रित होकर राम केवल की चाय की दुकान, मालिक राम की दुकान व उमेश की पान की गुमटी को तोड़ते हुए आगे निकल गया और मार्ग किनारे जाकर रुका। हादसे में ट्रक चालक आलोक तिवारी को हल्की चोटें आईं। जबकि ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।
टक्कर से ट्राला पलटने से गन्ना मार्ग पर ही बिखर गया। इससे काफी देर तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। देर रात में घटना होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


बार-बार हो रहे हादसे, फिर भी जिम्मेदार बेपरवाह
श्रावस्ती। जिले में मुख्य मार्ग व पटरियों पर वाहनों को खड़ा करने की प्रवृत्ति थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके कारण आए दिन हो रहे हादसों में लोग अपनी जान भी गवां रहे हैं। इसके बावजूद न तो वाहन चालक सबक ले रहे हैं, न ही जिम्मेदार।
बौद्ध परिपथ पर कई स्थानों पर गन्ना तौल केंद्र संचालित हैं। यहां गन्ना लादने व तौल कराने के लिए किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली मार्ग व पटरियों पर ही खड़ा करते हैं। अन्य मार्गों में भी यही हालात हैं। वाहनों के खराब होने की स्थिति में चालक वाहनों को मुख्य मार्ग पर ही खड़ा कर देते हैं। इसके चलते अक्सर वाहनों की भिड़ंत होने की घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें