फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती, उसके पिता और भाई की धमकियों से परेशान होकर एएसआई ने दी थी जान

Sun, 03 May 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सत्येंद्र कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। पुलिस मुख्यालय में तैनात एएसआई फतेहपुर के तामेश्वर नगर निवासी सत्येंद्र कुमार (33) ने इंस्टाग्राम दोस्त वेदिका, उसके पिता और भाई की धमकियों से परेशान होकर जान दी थी। यह आरोप सत्येंद्र की मां सुखरानी देवी ने लगाया है। मां की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सुखरानी के अनुसार, सत्येंद्र का एएसआई (एम) पद पर चयन 2023 में हुआ था। 25 मार्च 2024 को परेड पास आउट करने के बाद उनकी तैनाती पुलिस मुख्यालय में हुई। वह मुख्यालय के किराये के फ्लैट में रहता थे। करीब डेढ़ वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर सत्येंद्र की दोस्ती वेदिका से हुई थी। दोनों की शादी भी होने वाली थी। मगर वेदिका के पिता और भाई ने शादी से इन्कार कर दिया।
आरोप है कि तीनों आरोपी लगातार सत्येंद्र से रुपयों की मांग कर रहे थे। रुपये न देने पर वेदिका के भाई और पिता ने हत्या की धमकी दी थी। इस धमकी और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर सत्येंद्र ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक एएसआई का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच की जा रही है। आरोपियों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें