फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दहेज में पांच लाख रुपये न देने पर दिया तीन तलाक

Mon, 09 Feb 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मदेयगंज निवासी महिला ने पति पर दहेज में पांच लाख रुपये न देने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर मदेयगंज पुलिस ने पति व पांच घरवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक 15 सितंबर 2023 में उनका निकाह मदेयगंज निवासी युवक से हुआ था। निकाह के कुछ दिन बात पति विदेश काम पर चला गया। आरोप है कि तभी सास, ससुर और ननद दहेज में पांच लाख रुपये देने की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर आरोपियों ने घर से निकलने की धमकी दी। विरोध पर आरोपी उन्हें प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि देवर ने उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की। उन्होंने खुद को किसी तरह से बचाकर ससुरालवालों से शिकायत की तो उन्हें ही पीट दिया गया। विदेश से लौटे पति से शिकायत करने पर उसने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें