बख्शी का तालाब। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास आउटर रिंग रोड किनारे स्थित प्लाॅट पर गोबर के उपले बनाने आईं किशोरी से बाइक सवार बदमाश कान के टॉप्स खींचकर भाग गया। छह फरवरी को हुई इस घटना के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
जगदीशपुर गांव निवासी किशोरी के बेटे पवन कुमार के अनुसार, उनका एक प्लॉट आउटर रिंग रोड किनारे है। शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे उनकी मां किशोरी वहां गोबर के उपले बना रही थीं, तभी अज्ञात बाइक सवार ने उनसे रास्ता पूछने के बहाने दोनों कान से टॉप्स खींच लिए और भाग गया। उनके शोर मचाने पर आसपास के राहगीर और खेतों में काम कर रहे लोग इकट्ठा हो गए। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।