फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन लोगों की क्रूर हत्या,हत्यारा फरार

Tue, 14 Jul 2015 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में सीतापुर जिले में मंगलवार सुबह चार बजे एक सनसनीखेज वारदात हुई। सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली इलाके गांव सोंसरी में संपत्ति विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


परिवार की 50 बीघा जमीन के लिए गांव निवासी रघुवंशी ने अपने बेटों और दामाद के साथ मिलकर अपने बड़े भाई के परिवार को मौत के घाट उतारा दिया।

रघुवंशी के साथ उसके लड़कों सत्यनारायण,रज्जन,विधाधर, लालाराम और दामाद फुन्नु ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। रघुवंशी ने लड़के और दामाद के साथ बड़े भाई छोटेलाल(70), उसकी विधवा बहू साधना(32) और बेटी कोमल (17) पर लोहे की रॉड से हमला करके मार डाला।
Trending Videos
विज्ञापन

हत्या के बाद फरार हुए हत्यारे

छोटेलाल रात को छत पर सो रहा था और घर के कमरे में उसकी बहू और बेटी सोई थी। रघुवंशी और उसके साथियों ने घर में घुसकर बहू और बेटी की हत्या की। साथ ही छत पर सो रहे छोटेलाल को भी लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला।

गांव में इस तिहरे हत्याकांड के बाद दहशत फैल गई। इस वारदात की सूचना पाकर डीआईजी आरके चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। घटनास्‍थल पर पहुंचकर डीआईजी ने तुरंत ‌कार्रवाई करने के आदेश दिए। डीएम सूर्यपाल गंगवार और एसपी राजेश कृष्‍ण भी मौके पर पहुंचे। वारदात के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। रिश्तेदारों के मुताबिक छोटेलाल के नाम 20 बीघा बाग व 30 बीघा खेती योग्य भूमि हैं। आरोप है कि इस जमीन पर नजर गड़ाए रघुवंशी के लोग एक पुत्री व पुत्र पहले ही मार चुके हैं।

वहीं वारदात के बाद मौके पर पहुंचे छोटेलाल के समधी व उसकी बहू साधना के पिता तालगांव के ग्राम ईरापुर निवासी मन्नी बाबू मिश्रा ने समधी के भाई रघुवंशी उसके पुत्र सत्य नारायन, रज्जन लाल, विद्याधर, लालाराम व दामाद फुन्नी लाल के खिलाफ तहरीर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें