डायबिटीज से परेशान हैं, तो कुछ आसान उपायों से न सिर्फ आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं, बल्कि हेल्दी लाइफ का आंनद भी ले सकते हैं।
डायबिटीज है और आप डाइट का ध्यान नहीं रखते, तो समस्या और बढ़ सकती है। इसलिए आप रोजाना की डाइट का ध्यान रखें। अगर टाइप-2 डायबिटीज है, तो कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन और वसा की मात्रा पर नजर रखें। कम कैलोरी लें।
इसस आपको वजन कंट्रोल करने में आसानी होगी और ब्लड में ग्लूकोज का लेवल भी कंट्रोल होगा। ऐसा करने से अतिरिक्त दवा लेने से भी निजात मिल सकती है।