यूपी में सीतापुर जिले में मंगलवार सुबह चार बजे एक सनसनीखेज वारदात हुई। सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली इलाके गांव सोंसरी में संपत्ति विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
परिवार की 50 बीघा जमीन के लिए गांव निवासी रघुवंशी ने अपने बेटों और दामाद के साथ मिलकर अपने बड़े भाई के परिवार को मौत के घाट उतारा दिया।
रघुवंशी के साथ उसके लड़कों सत्यनारायण,रज्जन,विधाधर, लालाराम और दामाद फुन्नु ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। रघुवंशी ने लड़के और दामाद के साथ बड़े भाई छोटेलाल(70), उसकी विधवा बहू साधना(32) और बेटी कोमल (17) पर लोहे की रॉड से हमला करके मार डाला।