फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगोदाम के लिए नई शताब्दी ट्रेन का ट्रायल शीघ्र

Wed, 04 Jun 2014 11:50 AM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे की राजधानी से काठगोदाम के बीच नई शताब्दी ट्रेन का शीघ्र की ट्रायल होने जा रहा है। नई शताब्दी ट्रेन का ट्रायल सफल होने के बाद संचालन को मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन


रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक नई शताब्दी ट्रेन का ट्रायल काठगोदाम और रामपुर के बीच इसी हफ्ते होने की उम्मीद है। रेलवे इस ट्रायल की तैयारी में जुटा है।

काठगोदाम के लिए चलने वाली नई शताब्दी ट्रेन गोमतीनगर स्टेशन पर दौड़ने की राह देख रही है। वहीं, रेल प्रशासन ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


लखनऊ जंक्शन-मंडुवाडीह कृषक एक्सप्रेस में 3 जून को लखनऊ जंक्शन तथा 4 जून को मडुवाडीह से वातानुकूलित द्वितीय सह वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 5 जून को गोरखपुर तथा 7 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से वातानुकूलित 3 टियर श्रेणी का एक-एक-कोच लगाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त काठगोदाम- भगत की कोठी एक्सप्रेस में 5 जून को काठगोदाम तथा 7 जून को भगत की कोठी से, लखनऊ जंक्शन-मंडुवाडीह कृषक एक्सप्रेस में 5 जून को लखनऊ जंक्शन 6 जून को मंडुवाडीह से एवं लखनऊ जंक्शन-जबलपुर एक्सप्रेस में 5 जून को लखनऊ जंक्शन तथा 6 जून को जबलपुर से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें