लखनऊ। आईआईटीआर लखनऊ के निदेशक डॉ. भास्कर नारायण के मुताबिक बीमारियों के संपूर्ण इलाज में आने वाली चुनौतियों को आधुनिक तकनीक से खत्म किया जा सकता है। शोध और नवाचार से नई बीमारियों का इलाज संभव है। वे शनिवार को सरोजनीनगर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजूकेशन एंड रिसर्च (नाईपर) रायबरेली में आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे।
विशिष्ट वक्ता हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सुरेश पी व्यास ने भावी पीढ़ी से अनुसंधान में अग्रणी भूमिका निभाने की बात कही। दो दिवसीय सेमिनार में देश भर के 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नाईपर-रायबरेली की निदेशक प्रो. शुभिनी सराफ ने धन्यवाद दिया।