फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में पैर की समस्याओं का मिलेगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में बृहस्पतिवार को फुट एंड एंकल रिहैबिलिटेशन क्लीनिक की शुरुआत हुई। फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) विभाग हर शुक्रवार को इस क्लीनिक में पैर, टखने से जुड़ी समस्याओं के इलाज व पुनर्वास की सुविधा देगा।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख प्रो. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि यह क्लीनिक एक छत के नीचे मरीजों को पूरा इलाज देगी। यहां आधुनिक अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) गाइडेड इंटरवेंशन और प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा तथा ग्रोथ फैक्टर कंसंट्रेट जैसी चिकित्सीय सहूलियत दी जाएगी। इन तकनीकों से मरीजों को बिना सर्जरी और कम दर्द व कम खर्च में इजाज मिलेगा। क्लीनिक में एड़ी का दर्द (प्लांटर फेशियाटिस), बर्साइटिस, लिगामेंट चोट, डायबिटिक फुट और टखने के गठिया जैसी समस्याओं का इलाज होगा।

प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि यह पहल निचले अंगों की चोटों और पुरानी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए कारगर होगी। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन और एडीशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. आर हर्षवर्धन ने इस क्लीनिक को रोगी-केंद्रित चिकित्सा नवाचार की मिसाल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें