फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ सिंधु सभा की पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

Fri, 10 Oct 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ सिंधु सभा की पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ सिंधु सभा की चुनावी बैठक में पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। फतेहगंज में बृहस्पतिवार शाम सिंधी समाज की बैठक पूर्व वाणिज्य कर अधिकारी किशन चुगलानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभा के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी किशन लाल चुगलानी और दीपक लौंगानी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अशोक मोतियानी, महामंत्री पद पर संजय जेसवानी और कोषाध्यक्ष पद पर श्याम कृष्णानी को निर्विरोध चुना गया है। संस्था का चुनाव हर तीन वर्ष पर होता है।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने बताया कि पिछली कार्यकारिणी के निष्क्रिय पधादिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। नए ऊर्जावान पदाधिकारी टीम में शामिल किए गए हैं। जल्द ही कमेटी की पहली बैठक में महिलाओं को भी संगठन में शामिल किया जाएगा।
सुरेश छबलानी, किशोर जेठवानी, मन्नू तेजवानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कैलाश चंदिरमानी, और हितेश तेजवानी को उपाध्यक्ष, नरेश चौधरी, मोहित जेसवानी, प्रेम चौधरी को वरिष्ठ मंत्री, पुनीत लालचंदानी और अमरनाथ चौधरी को संगठन मंत्री के साथ रोहित आहूजा, हरीश मन्ना, प्रेम हरवानी और घनश्याम केसवानी को मंत्री पद पर चुना गया है। कहा कि भगवान झूलेलाल के जन्मदिन पर अवकाश की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें