फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव नहीं, मसाले वाली गली में मिला 'खजाना'!

Sun, 10 Nov 2013 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सआदतगंज क्षेत्र में एक पुराने मकान में खोदाई के दौरान खजाना मिलने की खबर फैल गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को मकान मालिक ने ब्लैकमेलर की करतूत बताया।

एसओ सआदतगंज समर बहादुर यादव ने बताया कि एक व्यक्ति ने मसाले वाली गली स्थित शिवकुमार गुप्ता के मकान के नवनिर्माण के दौरान गड़ा खजाना मिलने की सूचना दी थी।

पढ़ें- सोना नहीं, अब कुछ और खोजा जा रहा डौंडियाखेड़ा में

सूचना देने वाले का कहना है कि अन्य मजदूरों के साथ वह खुद काम कर रहा था। खोदाई के दौरान फावड़ा ठोस वस्तु से टकराया। चमकीली वस्तु नजर आते ही मालिक ने काम रुकवा दिया था।
विज्ञापन


पढ़ें- बस 5 फीट की खुदाई के बाद खुल जाएगा राज खजाने का

कुछ दिन टालमटोल के बाद दूसरे मजदूरों से काम कराने लगा। इस सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की है। दूसरी तरफ, भवन स्वामी शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि उसने मुकेश को मकान के पुनर्निर्माण का ठेका दिया था।
विज्ञापन


एक हफ्ते पहले कलीम नामक व्यक्ति ने उससे 50 हजार रुपये की मांगे। इन्कार करने पर परेशानी खड़ी करने की धमकी देने लगा। शिवकुमार का आरोप है कि कलीम ने ही साथियों की मदद से खजाना मिलने की अफवाह फैलाई है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें