फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी के बंधन को भुला बैठीं मायावती: राजेंद्र

Sun, 10 Nov 2013 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने शनिवार को मायावती पर जवाबी हमला किया।
विज्ञापन


कहा कि वह पुराने पन्ने पढ़ने की आदी हो गई हैं। उन्हें इतना ज्ञान नहीं कि राष्ट्रपति शासन संवैधानिक शर्तें पूरी करने पर ही लगता है।

मायावती को कभी यह परवाह नहीं रही कि लोकराज, लोकलाज से चलता है। वह झूठ और लूट के बल पर पांच साल तक अंधेरराज चलाती रहीं।

पढ़ें- नरेंद्र मोदी 'गोयबल्स' का नया अवतार: राजेंद्र चौधरी

उन्होंने पत्थर लगवाए, कमीशन खाया और सरकारी बंगले कब्जे में लिए। भाई-बहन ने खुलकर लूट मचाई।

सपा पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाते समय मायावती अपने राखी के बंधन को भूल गईं कि भाजपा के ही चलते वे तीन बार मुख्यमंत्री बन सकीं।

पढ़ें- सपा की दूसरे चरण की रथयात्राएं शुरू

राजेंद्र चौधरी ने यह पलटवार तब किया जब मायावती करीब तीन महीने बाद राजधानी आईं और वह शनिवार कोबसपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बात कर रही थीं।

इस प्रेस कांफ्रेंस में मायावती ने सपा को निशाना बनाते हुए कहा कि 17 जातियों को एससी में शामिल करने के लिए सपा सरकार की ओर से निकाली गई सामाजिक न्याय यात्रा महज एक छलावा है।
विज्ञापन


पढ़ें- 'किसने रोका है, हजार दलित लीडर पैदा करें राहुल'

उन्होंने कहा कि सपा को यात्रा निकालने से पहले इन जातियों के साथ किए अपने पहले के अपराध पर माफी मांगनी चाहिए।

सपा सरकार ने पिछले कार्यकाल में भी एक शासनादेश जारी किया था जिसे कोर्ट ने अवैध करार दिया था। इस वजह से काफी दिन तक ये जातियां हक से वंचित रहीं। बाद में उनकी सरकार ने उसमें संशोधन कर इन जातियों को हक दिलाया।
विज्ञापन


राजनीति की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें