फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: त्योहारों में सफर होगा आसान, 28 सितंबर से चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमिंग

Wed, 10 Sep 2025 04:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

त्योहारों के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों का ऐलान किया है। इनमें गोमतीनगर–न्यू जलपाईगुड़ी और किशनगंज–अमृतसर के बीच साप्ताहिक ट्रेनें चलाई जाएंगी। 
विज्ञापन
ट्रेन (प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के लिए रेलवे चार विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा। सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 28 सितंबर से दो नवंबर तक हर रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी से गोमतीनगर और 29 सितंबर से तीन नवंबर तक गोमतीनगर से न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन जाएगी।

विज्ञापन


ट्रेन 05742 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमतीनगर, साप्ताहिक स्पेशल न्यू जलपाईगुड़ी से हर रविवार सात बजे रवाना होकर अगले दिन 7:15 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। इसी तरह रेलगाड़ी संख्या 05741 गोमतीनगर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक स्पेशल गोमतीनगर से 9:40 बजे रवाना होकर अगले दिन 9:25 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।

ये भी पढ़े- राहुल गांधी ने बूथ कार्यकर्ताओं को किया संबोधित: बोले- महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव में गड़बड़ी के ब्लैक एंड वाइट सबूत मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट: जिलाधिकारी, एसपी व कमांडेंट ने लिया जायजा, बोले- पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात


वहीं, रेलगाड़ी संख्या 05734, किशनगंज अमृतसर जं. साप्ताहिक स्पेशल 2 अक्तूबर से 13 नवंबर तक किशनगंज से हर बृहस्पतिवार 09:10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 12:10 बजे अमृतसर जं पहुंचेगी। रेलगाड़ी 05733 अमृतसर जं. किशनगंज साप्ताहिक स्पेशल चार अक्तूबर से 15 नवंबर तक अमृतसर से हर शनिवार 04:25 बजे चलकर अगले दिन 17:30 बजे किशनगंज पहुंचेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें