फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंसर संस्थान में हो सकेगी स्तन कैंसर की थ्रीडी जांच

विज्ञापन
कैंसर संस्थान में हो सकेगी स्तन कैंसर की थ्रीडी जांच
विज्ञापन
चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान में अब स्तन कैंसर की सटीक जांच हो सकेगी। इसके लिए संस्थान में डिजिटल मैमोग्राफी यूनिट स्थापित की गई है। इसमें थ्रीडी जांच संभव होगी।
विज्ञापन

रेडियोडायग्नोसिस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि यह मशीन थ्री-डायमेंशनल (थ्रीडी) डिजिटल मैमोग्राफी (टोमोसिंथेसिस) की सुविधा देती है। इसमें स्तन के छोटे और शुरुआती घावों की पहचान आसानी से हो जाती है। इस मशीन में बायोप्सी करने की भी क्षमता है। अत्याधुनिक डिजिटल मैमोग्राफी मशीन की स्थापना से स्तन कैंसर की शीघ्र पहचान और उपचार के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें