फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ-वाराणसी शटल एक्सप्रेस में और सुरक्षित होगा सफर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस में आधुनिक एलएचबी (लिंके हॉफमैन बुश) रैक लगाएगा। इससे सफर अधिक सुरक्षित और आरामदायक बनेगा। ट्रेन 20402 का संचालन छह अगस्त से लखनऊ से शुरू होगा। ट्रेन 20401 सात अगस्त से वाराणसी से एलएचबी रैक के साथ चलेगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से बने होते हैं। इससे यात्रा के दौरान झटके और कंपन कम महसूस होता है। एलएचबी कोचों में शोर भी अपेक्षाकृत कम होता है। इसके अलावा किसी दुर्घटना की स्थिति में ये कोच ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं। इनमें ऐसी प्रणाली होती है, जो हादसे के वक्त कोचों को एक-दूसरे पर चढ़ने से रोकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें