फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जोनल कराटे में जीते नौ पदक

विज्ञापन
सीएमएस के छात्रों ने जोनल कराटे में जीते नौ पदक
विज्ञापन
लखनऊ। सिटी मांटेसरी स्कूल कानपुर रोड परिसर के छात्रों ने सीआईएससीई जोनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए। स्कूल के हेड कम्युनिकेशन ऋषि खन्ना ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग में पार्थ गुप्ता और आरूष सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 बालिका वर्ग में आध्या चौहान ने 50 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में अतिकेश श्रीवास्तव, आत्मिक श्रीवास्तव और आकाश कश्यप ने स्वर्ण पदक जीते। इसी वर्ग में मेधांश सिंह ने रजत और युवराज सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में शताक्षी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। सीएमएस की संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने विजेता छात्रों को बधाई दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें