फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर यात्रा: 25,512 रुपये में बिका मुंबई से लखनऊ का हवाई टिकट, जनरल डिब्बों से घर लौट रहे हैं लोग

Sun, 27 Oct 2024 08:16 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Travel on Diwali:मुंबई और दिल्ली से यूपी की तरफ आने के तरीके लगातार महंगे और कठिन होते जा रहे हैं। विमानों का किराया लगातार तेजी के साथ बढ़ रहा है। 
 
विज्ञापन
दिवाली पर महंगे हुए टिकट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर लखनऊ आने वालों का सिलसिला शुरू होने के साथ विमानों का किराया आसमान छूने लगा है। शनिवार को मुंबई से लखनऊ की उड़ान का टिकट 25,512 रुपये में बिका। दिल्ली से लखनऊ के विमान का टिकट यात्रियों ने 16,843 रुपये में खरीदा।

विज्ञापन


मुंबई से लखनऊ का एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स-670 रात 8:35 बजे उड़ान भरकर रात 9:55 बजे अमौसी पहुंचता है। इस सीधी उड़ान का टिकट 25,512 में बिका। रविवार की उड़ानें 16,252 रुपये से लेकर 21,980 रुपये के बीच उपलब्ध हैं।

दिल्ली से लखनऊ की एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-811 का टिकट 16,843 रुपये में बिका। रविवार को इंडिगो की सीधी उड़ान का किराया 9881 रुपये, विस्तारा एयरलाइंस का 11,203 रुपये में मिल रहा है। हैदराबाद से रात 8:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6167 का टिकट 16,164 रुपये में बिका। कनेक्टिंग उड़ानों के टिकट 19,864 रुपये तक बिके।
विज्ञापन


बंगलूरू से लखनऊ की कनेक्टिंग उड़ान एयर इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स-1731 का टिकट 17,754 रुपये में खरीदा गया। कोलकाता से सीधी उड़ान निरस्त होने से कनेक्टिंग फ्लाइट आईएक्स-1129 से यात्री लखनऊ पहुंचे, जिसका टिकट 9,796 रुपये था। जयपुर से लखनऊ की इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-6262 का टिकट 14,746 रुपये में बिका।

मुंबई से जनरल बोगी में सफर कर पहुंचे लखनऊ

ट्रेनों में हो रही है भीड़।
मुंबई से आने वाली पुष्पक, कुशीनगर, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस के तत्काल कोटे में भी आरक्षण न मिलने पर यात्रियों को जनरल बोगी में सफर कर लखनऊ पहुंचना पड़ा। दिल्ली से आने वालों ने प्राइवेट टैक्सी व रोडवेज बसों का सहारा लिया।

दीपावली के चलते इन दिनों ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी है। मुंबई से आने वाली गाड़ियों में शनिवार को वेटिंग 250 पार रही। ऐसे में जब तत्काल कोटे से भी राहत नहीं मिली तो कई यात्रियों को जनरल बोगी में यात्रा करनी पड़ी। वहीं, जनरल के टिकट पर स्लीपर में सफर कर रहे 219 यात्रियों से पेनाल्टी वसूली गई। रविवार को भी ट्रेनों में भीड़ रहेगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ जवानों की संख्या बढ़ाई गई है।

टैक्सी से लखनऊ पहुंचे यात्री
इंदिरानगर निवासी आलोक दिल्ली की फर्म में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस सहित लगभग सभी ट्रेनों में वेटिंग के चलते वे प्राइवेट कार बुक कर पत्नी व बच्चों के साथ लखनऊ पहुंचे। कई लोगों ने बसों से यात्रा की।
विज्ञापन

खुलते ही फुल हो गईं तत्काल की सीटें

ट्रेनों में भारी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार को दिल्ली से लखनऊ आने के लिए लोगों ने तत्काल में बुकिंग का प्रयास किया। लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस में 125 के आसपास सीटें थीं। अनुपम पाठक ने बताया कि वह छोटे भाई मनोज के लिए लखनऊ मेल में टिकट बुक कर रहे थे, लेकिन तत्काल कोटा खुलते ही वेटिंग शुरू हो गई। एसी एक्सप्रेस, वैशाली, कैफियत, काशी विश्वनाथ आदि ट्रेनों में भी यही हालात रहे।

खिड़कियों से बोगी तक पहुंचे यात्री
लखनऊ से पूर्वांचल व बिहार जाने वाली ट्रेनों में शनिवार को काफी भीड़ रही। गोरखपुर, पटना, गया आदि की ट्रेनों में यात्री खिड़कियों के रास्ते जनरल व स्लीपर बोगी में दाखिल होते नजर आए। स्लीपर में आरक्षण करवाकर सफर करने वालों के लिए जनरल टिकट के यात्री परेशानी का सबब बने रहे। एसी बोगियां तक फुल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें