फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर हादसा: जारी है रेस्क्यू, सामने आए रियल फुटेज, देखिए कैसे बाहर निकला गया युवक

Mon, 09 Sep 2024 06:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Transport Nagar accident:  ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार की शाम एक तीन मंजिला इमारत गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे से यहां रेस्क्यू चल रहा है। इस रेस्क्यू आपरेशन के कुछ फुटेज सामने आए हैं। 
विज्ञापन
अभी भी चल रही है खुदाई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार की शाम ट्रांसपोर्ट नगर में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई थी। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इमारत गिरते ही तुरंत ही राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया था। अब इस रेस्क्यू के कुछ फुटेज सामने आए हैं। इन फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे लोगों को मलबे के नीचे से निकाला जा रहा है।  एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल और पुलिस की टीमों ने इस राहत कार्य को अंजाम दिया। 

विज्ञापन




तीन मंजिला इमारत गिरी 
ट्रांसपोर्टनगर में शनिवार शाम बारिश के दौरान शहीद पथ किनारे स्थित एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में एक कारोबारी समेत आठ लोगों की मौत हो गई जबकि मलबे में दबे 24 लोगों को निकालकर राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें 3 लोगों की हालत गंभीर है, जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। मलबे में अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल और पुलिस की टीमें राहत-बचाव कार्य में देर रात तक जुटी रहीं।
विज्ञापन


आशियाना निवासी राकेश सिंघल का हरमिलाप (ग्राउंड प्लस 2) टावर था। टावर के ग्राउंड फ्लोर पर आशियाना निवासी जसमीत साहनी का मोबिल ऑयल और दूसरी मंजिल पर दवा का गोदाम था। पहली मंजिल पर मनचंदा का गिफ्ट सेंटर का गोदाम था। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेज बारिश शुरू हुई। आधे घंटे बाद अचानक पूरी बिल्डिंग ढह गई। इससे आसपास भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन

सबसे पहले पहुंची पुलिस

ट्रांसपोर्ट नगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
सबसे पहले पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहुंचीं और राहत-बचाव शुरू किया। एक-एक कर 32 लोगों को निकाला गया। इसमें से कारोबारी जसमीत सिंह साहनी (45) एल्डिको ग्रीन गोमतीनगर, पंकज तिवारी (40) रजनीखंड आशियाना, धीरज गुप्ता (48) बंथरा, अरुण सोनकर (28) व राकेश कुमार (32) कृष्णानगर, जगरूप (34) उन्नाव, इंजीनियर रूद्र यादव (25) साउथ सिटी, पीजीआई और राजकिशोर (27) की मौत हो गई। घायलों का इलाज जारी है।

कंटेनर चालक की बाल-बाल बची जान
हादसे के वक्त एक कंटेनर से दवाओं की खेप उतारकर गोदाम में पहुंचाई जा रही थी। कंटेनर चालक राजेश कंटेनर की ड्राइविंग सीट पर बैठे थे। ट्रक का आधा से अधिक हिस्सा बिल्डिंग के भीतर था। बिल्डिंग ढहते ही कंटेनर का आधे से अधिक हिस्सा मलबे में दब गया। हर तरफ धूल का गुबार छा गया। राकेश केबिन के दरवाजे से कूदकर भाग गए, जिससे उनकी जान बच सकी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें