फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने गिनाई 100 दिन की उपलब्धियां: बोले- शादी, विवाह, मेले के परमिट के लिए आरटीओ कार्यालय जाने की जरूरत नहीं

Tue, 19 Jul 2022 12:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंगलवार अपने विभाग की 100 दिन की उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। इस मौके पर उन्होंने अब तक किए गए विभाग के काम गिनाए।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन विभाग की सौ दिन की उपलब्धियां गिनाते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सरकार के सभी लक्ष्यों को विभाग ने पूरा किया है। शादी, विवाह और मेले आदि प्रयोजन के लिए एक सप्ताह की अवधि के लिए स्पेशल परमिट जारी करने की नई व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


अब आवेदक को आरटीओ कार्यालय जाने की जरूरत नहीं बल्कि वह किसी भी समय और किसी भी दिन स्पेशल परमिट ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन परमिट पर डिजिटल हस्ताक्षर कर वाहन स्वामी को परमिट डाक के माध्यम से भेजा जा रहा है। वाहन स्वामी हस्ताक्षर के बाद खुद भी पोर्टल से परमिट डाउनलोड कर सकता है।

लर्निंग लाइसेंस भी ऑनलाइन दिए जा रहे हैं। एकमुश्त शास्ति (पेनाल्टी) समाधान योजना पहली बार लागू की गई है। इसमें व्यवसायिक वाहनों के बकाए की धनराशि में शत-प्रतिशत पेनल्टी की छूट वाहन स्वामियों को दी गई है। बकाया राशि को वाहन स्वामी एकमुश्त या तीन किस्तों में जमा कर सकता है। निगम की 647 जनरथ बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन


बीते 100 दिनों में 150  नई बसों को बेड़े में शामिल करने की मंजूरी दी गई जिसमें से 148  बनकर पूरी तरह तैयार हैं । 84 मुख्य बस स्टेशनों पर मरम्मत व रंगाई पुताई आदि के कार्य किए गए हैं। आंतरिक संसाधनों से यह कार्य कराए गए।

दयाशंकर सिंह ने कहा की प्रदेश में जनपद फिरोजाबाद एवं उरई में आवेदकों एवं कार्यालय के कर्मचारियों को कार्य संपादन में सुविधा देने के लिए एक सारथी हाल का निर्माण कराया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें