फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होली पर परिवहन निगम चलाएगा 500 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन
लखनऊ। होली पर लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम 28 फरवरी से नौ मार्च तक करीब 500 अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बस अड्डों पर अधिकारियों की ड्यूटी शिफ्टवार 24 घंटे रहेगी। त्योहार पर बस चलाने वाले चालकों को निगम प्रोत्साहन राशि भी देगा।
विज्ञापन



इस संबंध में मंगलवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। परिवहन मंत्री ने कहा कि गाजियाबाद, दिल्ली एवं पश्चिमी क्षेत्रों से लोग ज्यादा यात्रा करते हैं। इसके मद्देनजर इन क्षेत्रों में बसों एवं कर्मचारियों की संख्या आवश्यकतानुसार निर्धारित करते हुए पहले से ही तैयारी कर ली जाए। जितनी भी बसें हैं, उन्हें सड़कों पर उतारा जाए। त्योहार के दौरान अनुबंधित बसों को अवकाश न दिया जाए।

वाहन स्वामी अपने वाहनों की मरम्मत कराकर संचालन के लिए अपनी बसें उपलब्ध कराएं। जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रवर्तन दल निरंतर ड्यूटी पर उपलब्ध रहे और चालकों-परिचालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया जाए। बसों के कल-पुर्जे, खिड़कियों के शीशे, सीटों की स्थिति अच्छी होनी चाहिए। फायर सेफ्टी उपकरण भी बसों में मौजूद हों। बस एवं बस स्टेशनों पर साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें