फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति हो गठित, ड्राइवरों का सत्यापन अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने स्कूलों व अफसरों को दिए निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने स्कूली वाहनों के संचालन को लेकर बरती जाने वाली लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए परिवहन अफसरों व स्कूल प्रबंधन को कार्रवाई के लिए कहा है। वाहनों की फिटनेस से लेकर पंद्रह वर्ष पुराने वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि पहली जुलाई से स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें कुल पंजीकृत 67,613 स्कूली वाहनों में से 46,748 वाहनों की जांच हुई, जो कि कुल का 69% हैं। अभियान के दौरान प्रदेश में कुल 4,089(8.75%) वाहन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते मिले। चिंताजनक रूप से 1,768 वाहन ऐसे थे, जिनकी फिटनेस नहीं थी। चेकिंग अभियान में 4,438 वाहनों का चालान हुआ। 913 वाहन सीज किए गए तथा 88.52 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के परिणामों की जिला स्तरीय समीक्षा की गई, जिसके अनुसार कुछ जिलों ने प्रभावी कार्रवाई भी की। प्रमुख रूप से प्रयागराज, फर्रुखाबाद, लखनऊ, कानपुर नगर आदि शामिल हैं। वहीं कुछ जिलों में प्रवर्तन, जांच एवं कार्रवाई की स्थिति अत्यंत चिंताजनक रही। खासतौर पर मऊ, महराजगंज, देवरिया, हापुड़, सिद्धार्थनगर आदि जिलों में। ऐसे में स्कूली बच्चों के सफर को और सुरक्षित बनाने के लिए पंद्रह वर्ष पुराने वाहनों को हटाने को कहा गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय वाहन परिवहन सुरक्षा समिति तथा विद्यालय प्रबंधन की अध्यक्षता में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन अनिवार्य रूप से किया जाए। वाहन चालकों एवं परिचरों का पुलिस सत्यापन, नियमित प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाए। परिवहन आयुक्त ने सभी संभागीय परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष को बगैर परमिट चलने वाले वाहनों को सीज करने को कहा है। प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति तत्काल गठित की जाए। वाहन के दस्तावेज़, चालक सत्यापन, सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें