फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: थाने के सामने सड़क जाम कर किन्नरों ने काटा हंगामा, बधाई देने के लिए जाने पर लगाया मारपीट का आरोप

Tue, 10 May 2022 09:47 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, सीतापुर

सार

किन्नरों ने अश्लीलता व मारपीट का आरोप लगाते हुए सीतापुर जिले के हरगांव थाने के सामने प्रदर्शन किया। करीब 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
हरगांव थाने के बाहर किन्नरों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में बधाई देने गए किन्नरों ने मंगलवार को कुछ लोगों पर मारपीट और अश्लीलता का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचे। गुस्साए किन्नरों ने थाने के सामने जाम लगाकर हंगामा काटा। मामला तूल पकड़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक किन्नरों को समझाया।

विज्ञापन


पुलिस के आश्वासन के बाद वह मान गए। हरगांव के मोहल्ला जलालीपुर निवासी किन्नर काजल ने बताया कि वह मंगलवार को सुबह बधाई लेने के लिए अपने साथियों के साथ इलाके के गांव ददवारा गई हुई थी। इस दौरान वधू पक्ष के लोगों ने पहले तो उनसे छेड़छाड़ की, फिर विरोध करने पर मारा-पीटा।

आरोप है कि किन्नरों के पास मौजूद सामान भी छीन लिया गया। किन्नरों ने हरगांव थाने में तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की। मामले में एक्शन न लेने से नाराज किन्नरों ने सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर स्थित थाने के सामने जाम लगाकर हंगामा काटा। हंगामा, प्रदर्शन करीब 20 मिनट तक चलता रहा।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने किन्नरों को काफी देर तक समझाया। जिसके बाद वह मान गए। प्रभारी एसओ हरगांव समय सिंह ने बताया कि किन्नरों ने जिन पर आरोप लगाया था, उनके बीच समझौता हो गया है। किसी के भी खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें