फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार की टक्कर से टूटा ट्रांसफार्मर, पूरे गांव की बिजली गुल

Fri, 22 Aug 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सिसेंडी में हादसे के बाद टूटा पड़ा ट्रांसफार्मर और कार। 
विज्ञापन
मोहनलालगंज। चालक को झपकी आने से कार ट्रांसफार्मर को तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। पुलिस ने चालक को निकालकर इलाज के लिए भेजा। ट्रांसफार्मर टूटने से हीरालाल खेड़ा की बिजली ठप हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे मोहनलालगंज से वापस अपने घर मरूई कार से जा रहे विपिन यादव को झपकी लग गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सिसेण्डी में सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर के दोनों खंभों को तोड़ते हुए सड़क किनारे चली गई। इससे हीरालाल खेड़ा गांव की बिजली आपूर्ति के लिए रखा गया 63 केवीए का ट्रांसफार्मर टूटने से बिजली गुल हो गई। जेई सतेंद्र कुमार के मुताबिक मरम्मत का काम किया जा रहा है। बिजली शुक्रवार को बहाल होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें