तनुश्री को मिला वीजी मिसेज इंडिया एम्प्रेस का ताज
लखनऊ। राजधानी की समाजसेवी और उद्यमी तनुश्री गुप्ता ने वीजी मिसेज इंडिया एम्प्रेस का ताज जीतकर लखनऊ का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तर की यह सौंदर्य प्रतियोगिता 14 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। ड्रीम, डेयर एंड बी द क्वीन थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में तनुश्री ने न केवल मुख्य खिताब बल्कि हार्ट ऑफ गोल्ड, लिगेसी लीडर व हेल्दी ग्लो जैसे तीन उप-खिताब भी हासिल किए। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं की है जो परिवार, कॅरिअर और समाज में संतुलन साधते हुए आगे बढ़ने का सपना देखती हैं।