फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा की नई तबादला नीति अगले सप्ताह तक, मसौदा तैयार, मुख्यमंत्री की मंजूरी का इंतजार

Sat, 12 Oct 2019 11:08 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी एक विद्यालय में - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के सहायक अध्यापकों के अंतर जनपदीय तबादलों के लिए नई तबादला नीति अगले सप्ताह जारी हो सकती है। बेसिक शिक्षा विभाग ने तबादला नीति का मसौदा तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हरी झंडी मिलते ही इसे जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, विभाग ने अक्तूबर-नवंबर के बीच तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन लेने की योजना बनाई है। इसके बाद बीएसए स्तर से आवेदनों की जांच की जाएगी और आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद पात्र शिक्षकों के तबादला आदेश फरवरी-मार्च में जारी किए जाएंगे।

बेसिक शिक्षा परिषद के 1 लाख 58 हजार 914 विद्यालयों में 5 लाख 80 हजार से अधिक सहायक अध्यापक कार्यरत हैं। इन सहायक अध्यापकों के साथ ही जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों और नेताओं को भी तबादला नीति का इंतजार है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी ने विभाग की कमान संभालते ही नई तबादला नीति का मसौदा तैयार कराया है।
विज्ञापन


पहले सहायक अध्यापक का एक जिले में तैनाती के पांच वर्ष बाद ही तबादला किया जाता था। नई नीति में इसे अवधि को घटाकर तीन वर्ष किया जा रहा है। महिला शिक्षकों को एक वर्ष की सेवा पूरी होने पर स्थानांतरित किया जा सकेगा। किसी भी शिक्षक या शिक्षिका को गृह ग्राम पंचायत के स्कूल में तैनाती नहीं दी जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

विधवा, तलाकशुदा और दिव्यांगों को रियायत

नई नीति में विधवा, तलाकशुदा, सैनिक की पत्नी और दिव्यांग शिक्षकों को बोनस अंक देकर तबादले में वरीयता दी जाएगी। सहायक अध्यापक के खुद या पति, पत्नी के गंभीर बीमारी से ग्रसित होने पर उन्हें भी तबादले में वरीयता दी जाएगी।

अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार का कहना है कि अगले सप्ताह तक नई तबादला नीति जारी हो जाएगी। शैक्षिक सत्र के बीच में किसी को डिस्टर्ब नहीं किया जाएगा। नीति के अनुसार ही तबादले किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें