सीएम अखिलेश प्रदेश के किसी भी विभाग और अफसर को बख्शने के मूड में नहीं हैं। अब उन्होंने उद्योग सेवा समूह के अफसरों को निशाना बनाया है।
शासन ने बृहस्पतिवार को उद्योग सेवा समूह के 29 अधिकारियों का तबादला कर दिया। कई जिलों के जिला उद्योग केंद्रों के महाप्रबंधक व प्रबंधक इधर से उधर किए गए हैं।
इनमें समूह ‘क’ के 14 तथा समूह ‘ख’ के 15 अधिकारी हैं। समूह ‘क’ के अफसरों की तैनाती महाप्रबंधक व उसके समकक्ष पदों पर की है जबकि समूह ‘ख’ के अधिकारियों को प्रबंधक व समकक्ष पद पर तैनाती मिली है।
समूह ‘क’ में तीन तथा समूह ‘ख’ में सात प्रोन्नत अधिकारियों की नई तैनाती दी गई है।
कुल मिलाकर यूपी में तबादलों का दौर चल रहा है। इसके पहले भी अलग-अगल विभागों में बड़ी संख्या में तबादले हुए हैं।
पुलिस विभाग में तो कमजोर कानून-व्यवस्था के आरोपों के बाद तो अन्य सरकारी विभागों में अफसरों के प्रदर्शन के आधार पर सरकार यूपी सरकार तबादले कर रही है।