फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल, देखें किसे कहां भेजा

Fri, 21 Jul 2017 08:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने देर शाम तीन आईपीएस और सात पीपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। आईपीएस नितिन तिवारी को मथुरा एसएसपी के पद से हटाकर एसपी रेलवे आगरा बनाया गया है। 
विज्ञापन


मथुरा एसएसपी का पदभार स्वप्निल ममगैन को दिया गया है। 31 जुलाई को आईजी रेंज अलीगढ़ के पद से रिटायर हो रहे आरपी यादव की जगह संजीव गुप्ता लेंगे।

इसके साथ ही पुलिस विभाग में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। डिप्टी एसपी रैंक के सात पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

इनमें अशोक सिंह को सीओ जीआरपी लखनऊ, धर्मेंद सिंह चौहान को सीओ, पावर कॉर्पोरेशन कानपुर, राजेश द्विवेदी को सीओ जीआरपी कानपुर, योगेश चंद्र पाठक को सीओ जीआरपी आगरा, बृजेंद्र सिंह त्यागी को पुलिस अकादमी मुरादाबाद, और भारत सिंह को सुरक्षा मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें