बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार में तबादलों का खेल रुक नहीं रहा है। फिर
विभाग में बंपर तबादले कर दिए गए हैं।
ये तबादले ऐसे समय हुए हैं जब तबादला
सीजन खत्म हो गया है। इसके बावजूद सरकार ने 79 मुख्य सेविकाओं को इधर से
उधर कर दिया।
इस समय तबादला सीजन खत्म हो
गया है। सीजन में तबादले तो निदेशालय स्तर से होते हैं। इसके बाद तबादले
शासन स्तर से होते हैं। एक बार फिर सरकार ने विभिन्न स्थानों पर तैनात 58
मुख्य सेविकाओं के तबादले कर दिए हैं।
संविदा
नौकरी पर कार्यरत तीन मुख्य सेविकाओं का भी तबादला कर दिया गया है। इसके
अलावा 18 मुख्य सेविकाएं ऐसी हैं जिनका पिछले दिनों किये गए तबादला आदेश
को संशोधित कर दिया है।
इन सभी को मनचाही जगह तैनाती मिल गई है। इससे पहले
सितंबर में भी विभाग में मुख्य सेविकाओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक के
तबादले संशोधन व निरस्त हुए थे।
इनमें कई तो ऐसे थे जिन पर भ्रष्टाचार के
आरोप लगने के बाद उन्हें हटाया गया था। लेकिन सरकार ने फिर उन्हें पुराने
स्थान पर तैनात कर दिया है।
अब एक बार फिर काफी संख्या में तबादले होने से
विभाग की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिह्न लग गए हैं।