चल रही हैं 125 अतिरिक्त बसें
दूसरी ओर लखनऊ से उत्तर प्रदेश के जिलों गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, बलिया आदि जगहों पर जाने वाली ट्रेनों में भी सीटें खाली नहीं हैं। हालांकि, रोडवेज प्रशासन चारबाग, अवध, आलमबाग व कैसरबाग बस अड्डे से इन जिलों के लिए 125 अतिरिक्त बसें चला रहा है, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्कक्रांति में चार, पांच व छह नवंबर को स्लीपर व थर्ड एसी में क्रमशः 37, 39, 25 व 21, 20, 29 वेटिंग तथा नई दिल्ली डिब्रूगढ़ में 14, 20, 16 एवं 11, 12, 14 वेटिंग चल रही है। इसी तरह सीवान जाने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 93, 89, 72 एवं थर्ड एसी में 26, 33, 28 वेटिंग चल रही है।
यह भी पढ़ेंः- खुशखबरी: छठ पूजा पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार वालों को मिलेगी राहत; पढ़ें टाइम टेबल और रूट चार्ट
किन ट्रेनों में लंबी वेटिंग
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्कक्रांति में चार, पांच व छह नवंबर को स्लीपर व थर्ड एसी में क्रमशः 37, 39, 25 व 21, 20, 29 वेटिंग तथा नई दिल्ली डिब्रूगढ़ में 14, 20, 16 एवं 11, 12, 14 वेटिंग चल रही है। इसी तरह सीवान जाने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 93, 89, 72 एवं थर्ड एसी में 26, 33, 28 वेटिंग चल रही है।
चार नवंबर, पांच नवंबर और छह नवंबर को ट्रेनों का हाल जानें तो लखनऊ से बेगुसराय जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस पर लंबी वेटिंग है। अमृतसर-कटिहार और अवध-आसाम में भी लंबी वेटिंग है।
यह भी पढ़ेंः- UP News: सरकार पर बरसीं मायावती, बोलीं- हजारों स्कूलों को बंद करने का फैसला उचित नहीं, बेहतर सुधार का जरूरत
इनमें भी सीटें फुल
वहीं लखनऊ से पटना जाने की बात करें तो वंदेभारत एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस और पंजाब मेल में सीटें फुल हो गई हैं। इसके अलावा लखनऊ से गया जाने वाली दून एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस और दुर्गियाना एक्सप्रेस भी फुल हो गई हैं।