फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather : बंगाल से चली पुरवाई का यूपी में असर, कराएगी ठंड का अहसास; बारिश के भी आसार...

Mon, 04 Nov 2024 05:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather News: बंगाल से चली पुरवाई का यूपी में असर दिख रहा है। यह ठंड का अहसास तो कराएगा ही, साथ ही बारिश के भी आसार हैं। आगे पढ़ें और जानें पूरी जानकारी...
विज्ञापन
बूंदाबांदी के बीच सड़क से गुजरते वाहन। (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सोमवार को प्रदेश के उत्तरी पूर्वी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। पुरवाई हवा में नमी की मौजूदगी के असर से इन इलाकों में कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा। साथ ही अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिल सकती है ।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठी पुरवाई हवाओं के असर से सोमवार को प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी हिस्सों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज आदि में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। पूर्वा हवा में नमी से सोमवार को सुबह इन इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ेंः- खुशखबरी: छठ पूजा पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार वालों को मिलेगी राहत; पढ़ें टाइम टेबल और रूट चार्ट

विज्ञापन

नवंबर भी रहेगा सामान्य से ज्यादा गर्म

मौसम विभाग का कहना है कि अक्तूबर माह के दौरान औसत मासिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। नवंबर में भी तटस्थ नीनो की परिस्थितियों के जारी रहने के आसार हैं। नवंबर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता में कमी से प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर सामान्य से कम या बारिश न होने के आसार हैं। इसके असर से नवंबर के पहले दो सप्ताह में प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: सरकार पर बरसीं मायावती, बोलीं- हजारों स्कूलों को बंद करने का फैसला उचित नहीं, बेहतर सुधार का जरूरत
 
विज्ञापन

इतना दर्ज किया गया तापमान

रविवार को 35 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज सर्वाधिक गर्म रहा। झांसी में अधिकतम 34.9 डिग्री और वाराणसी में 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पश्चिमी यूपी के मेरठ में 14 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 14.6 डिग्री और कानपुर व चुर्क दोनों जगहों पर 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें