फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा : बिहार की ट्रेनें फुल; घर से निकलने से पहले जान लें विमान और बस का भी हाल, वर्ना हो जाएंगे परेशान

Mon, 04 Nov 2024 06:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

छठ पूजा पर्व को देखते हुए बिहार जाने वाली लगभग सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। इससे सफर पर संकट मंडरा रहा है। वेटिंग 160 तक पहुंच गई है। पूर्वांचल जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। विमानों का किराया 30634 रुपये तक पहुंचा। 
विज्ञापन
बिहार जाने वाली ट्रेन में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते यात्री। (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की राजधानी लखनऊ से बिहार के गया, सीवान, दरभंगा, पटना आदि जिलों में छठ पर्व मनाने जा रहे लोगों के लिए सफर मुश्किल नजर आ रहा है। ट्रेनों में वेटिंग 160 तक पहुंच गई है, वहीं विमानों का किराया भी महंगा हो गया है। यह 30634 रुपये तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


छठ पर्व सात नवंबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में लखनऊ से बिहार अपने घरों को जाने वालों की भीड़ सोमवार से रेलवे स्टेशनों पर उमड़नी शुरू हो जाएगी, लेकिन बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटें खाली नहीं हैं। बेगुसराय, पटना, सीवार, गया, दरभंगा आदि जगहों पर जाने वाली ट्रेनों की स्लीपर से लेकर एसी बोगियों तक में वेटिंग चल रही है।


यह भी पढ़ेंः- अखिलेश के निशाने पर योगी सरकार: बोले- भाजपा राज में मीडिया के 'मनोबल के एनकाउंटर' का अपनाया जा रहा हर हथकंडा

विज्ञापन
Trending Videos

चल रही हैं 125 अतिरिक्त बसें

दूसरी ओर लखनऊ से उत्तर प्रदेश के जिलों गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, बलिया आदि जगहों पर जाने वाली ट्रेनों में भी सीटें खाली नहीं हैं। हालांकि, रोडवेज प्रशासन चारबाग, अवध, आलमबाग व कैसरबाग बस अड्डे से इन जिलों के लिए 125 अतिरिक्त बसें चला रहा है, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्कक्रांति में चार, पांच व छह नवंबर को स्लीपर व थर्ड एसी में क्रमशः 37, 39, 25 व 21, 20, 29 वेटिंग तथा नई दिल्ली डिब्रूगढ़ में 14, 20, 16 एवं 11, 12, 14 वेटिंग चल रही है। इसी तरह सीवान जाने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 93, 89, 72 एवं थर्ड एसी में 26, 33, 28 वेटिंग चल रही है।


यह भी पढ़ेंः- खुशखबरी: छठ पूजा पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार वालों को मिलेगी राहत; पढ़ें टाइम टेबल और रूट चार्ट
 

किन ट्रेनों में लंबी वेटिंग

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्कक्रांति में चार, पांच व छह नवंबर को स्लीपर व थर्ड एसी में क्रमशः 37, 39, 25 व 21, 20, 29 वेटिंग तथा नई दिल्ली डिब्रूगढ़ में 14, 20, 16 एवं 11, 12, 14 वेटिंग चल रही है। इसी तरह सीवान जाने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 93, 89, 72 एवं थर्ड एसी में 26, 33, 28 वेटिंग चल रही है।


 

चार नवंबर, पांच नवंबर और छह नवंबर को ट्रेनों का हाल जानें तो लखनऊ से बेगुसराय जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस पर लंबी वेटिंग है। अमृतसर-कटिहार और अवध-आसाम में भी लंबी वेटिंग है। 


यह भी पढ़ेंः- UP News: सरकार पर बरसीं मायावती, बोलीं- हजारों स्कूलों को बंद करने का फैसला उचित नहीं, बेहतर सुधार का जरूरत
 

इनमें भी सीटें फुल

वहीं लखनऊ से पटना जाने की बात करें तो वंदेभारत एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस और पंजाब मेल में सीटें फुल हो गई हैं। इसके अलावा लखनऊ से गया जाने वाली दून एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस और दुर्गियाना एक्सप्रेस भी फुल हो गई हैं। 
 

विज्ञापन

नहीं मिल रहीं सीधी उड़ानें

लखनऊ से पटना, गया व दरभंगा के लिए सीधी उड़ानें नहीं मिल रही हैं। कनेक्टिंग फ्लाइटें हैं, जिनका किराया काफी महंगा है। लखनऊ से पटना की इंडिगो की उड़ान का किराया 19075 रुपये, विस्तारा का 20691 रुपये, एयर इंडिया का 22351 रुपये पहुंच गया है। वहीं, लखनऊ से गया का इंडिगो का किराया 22498 रुपये एवं लखनऊ से दरभंगा का इंडिगो का टिकट 30634 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें