फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते कैंसिल हुई डेढ़ दर्जन से ज्यादा ट्रेनें, पढ़िए...

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के चलते लागू शेड्यूल के तहत लखनऊ से मंगलवार को डेढ़ दर्जन से ज्यादा गाड़ियां नहीं चलेंगी। इसकी सूचना रिजर्वेशन केंद्रों में अपडेट कर दी गई है। फिर भी यात्रियों के लिए विकल्प कम होने से ट्रेनों में मारामारी तय है।
विज्ञापन


कोहरे के असर से मंगलवार को कोटा-पटना एक्सप्रेस 7 घंटे, शहीद एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, वाराणसी-लखऊ इंटरसिटी 2 घंटे, शहीद एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे देरी से आईं। इसके अलावा शताब्दी, पुष्पक एक्सप्रेस, दून, गंगा-सतलुज, चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत दर्जन भर ट्रेनें निरस्त रहीं।

ये सभी ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
•12541 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस,
•12555 गोरखधाम एक्सप्रेस
•12566 बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस
•13308 किसान एक्सप्रेस
•13010 दून एक्सप्रेस
•13019 बाघ एक्सप्रेस
•13049 अमृतसर एक्सप्रेस
•12225 कैफियत एक्सप्रेस
•12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस
•12430 एसी एक्सप्रेस
•14205 फैजाबाद-दिल्ली
•14221 फैजाबाद इंटरसिटी
•14222 फैजाबाद इंटरसिटी
•14257 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
•15909 अवध आसाम एक्सप्रेस
•15910 आसाम अवध एक्सप्रेस
•14864 मरुधर एक्सप्रेस
•15007 कृषक एक्सप्रेस
•15011 चंडीगढ़ एक्सप्रेस
•15206 चित्रकूट एक्सप्रेस
विज्ञापन

विशेष ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए

रेल प्रशासन 04924/04923 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक विशेष ट्रेन का फेरा बढ़ाएगा। ट्रेन चंडीगढ़ से 14, 21 व 28 जनवरी को और गोरखपुर से 15, 22 व 29 जनवरी को चलाई जाएगी।

रेल प्रशासन गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 13 जनवरी को गोरखपुर से और वापसी में 15 जनवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाएगा।

वहीं गोरखपुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस में 13 जनवरी को गोरखपुर से और वापसी में 15 जनवरी को सिकन्दराबाद से स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें