खराब मौसम व कोहरे के चलते रेल व हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंच रही हैं तो फ्लाइटें निरस्त हो रही हैं। इससे यात्रियों को यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को मुंबई-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से पहुंची।
वहीं 18104 जलियावाला बाग एक्सप्रेस पौने चार घंटे, 14866 मरुधर एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही। 19313 इंदौर राजेंद्रनगर एक्सप्रेस व 13414 फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे, 13240 कोटा पटना एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, 13050 अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस तीन घंटे, 13483 फरक्का एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, 11124 बरौनी मेल साढ़े चार घंटे देरी से पहुंची। गोमती एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से दिल्ली से लखनऊ पहुंची।