फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक फ्रैक्चर से थम गए पुष्पक एक्सप्रेस के पहिए

Wed, 18 Mar 2020 05:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव के गंगाघाट स्टेशन पर ट्रैक फ्रैक्चर होने की वजह से रूट पर ट्रेनों का संचालन थम गया। मुम्बई से लखनऊ आ रही पुष्पक एक्सप्रेस को रास्ते में रोकना पड़ा। आनन-फानन सूचना मिलने पर रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रैक को ठीक किया, जिसके बाद रूट क्लीयर हुआ।
विज्ञापन


उन्नाव में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर पटरी टूटने से बड़ा हादसा टल गया। लखनऊ व कानपुर के बीच रेल संचालन थम सा गया। कानपुर से लखनऊ जा रही मालगाड़ी गंगा घाट रेलवे स्टेशन से निकली। इसके बाद पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैकमैन सुनील कुमार ने रेल फ्रैक्चर देखा और तत्काल उसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी।

मुम्बई से लखनऊ आ रही पुष्पक एक्सप्रेस को गंगाघाट स्टेशन से पहले रोका गया। वहीं कानपुर की ओर से आने वाली अन्य गाड़ियों को भी रोकने के निर्देश दिए गए। सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई और पटरी की मरम्मत शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें