फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी के विवादित पोस्टर मामले में प्रिंटिंग प्रेस का मालिक भी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Wed, 18 Mar 2020 02:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में प्रिंटिंग प्रेस का मालिक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के हजरतगंज में आंबेडकर प्रतिमा के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई भाजपा नेताओं के विवादित पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने प्रिंटिंग प्रेस के मालिक अतुल कुमार त्रिवेदी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले दो कांग्रेसी नेताओं सुधांशु बाजपेयी और अश्वनी कुमार यादव को जेल भेजा जा चुका है। तीसरा नेता लालू कन्नौजिया की तलाश जारी है।

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को एसआई भूपेंद्र सिंह व मुकेश यादव की टीम ने मड़ियांव के केशवनगर निवासी अतुल कुमार त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके वजीरगंज के सुल्तान कांप्लेक्स स्थित प्रिंटिंग प्रेस को सीज कर कंप्यूटर व अन्य सामान जब्त कर लिया गया है। सभी की जांच कराई जा रही है।

डीसीपी मध्य दिनेश सिंह के मुताबिक, शनिवार सुबह हजरतगंज चौराहे पर आंबेडकर प्रतिमा के पास कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित राधामोहन, संगीत सोम, संजीव बालियान, उमेश मलिक, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा व साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के आपत्तिजनक पोस्टर लगाए थे।
विज्ञापन


इस मामले में सचिवालय चौकी प्रभारी ने मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को भी आरोपी बनाया गया था। इसी तरह का एक पोस्टर शनिवार को लविवि गेट के सामने लगाया गया था। एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर चौकी प्रभारी लविवि अभय कुमार सिंह की तहरीर पर हसनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें