फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पंचायतों को नई दिशा देने के लिए दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर रायबरेली के माध्यम से विकास भवन में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत प्रगति सूचकांक का प्रशिक्षण शनिवार को पूरा हुआ। इस मौके पर ग्राम पंचायत विकास योजनाओं की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान स्वच्छ भारत अभियान, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन जैसी प्रमुख सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया और उसकी प्रगति की समीक्षा की गई। विशेषज्ञों ने इन योजनाओं के क्रियान्वयन, निगरानी और रिपोर्टिंग के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों को ग्राम सभा के प्रभावी संचालन, वित्तीय प्रबंधन और सामाजिक अंकेक्षण के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया।
सीडीओ अजय जैन ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों और जिलास्तरीय विभागों की सहभागिता से ग्राम पंचायत विकास योजना का निर्माण करना था, ताकि वे ग्रामीण विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू कर सकें। इस मौके पर उपनिदेशक शाश्वत आनंद सिंह व जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने पंचायतीराज व्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें