फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सिविल जजों को दिया निष्पक्ष निर्णय लेने का प्रशिक्षण, इस तरह दी गई जानकारी

Thu, 05 Oct 2023 11:51 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आईआईएम इंदौर के मैनेजर ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन के अनुभव ही उसके दृष्टिकोण को दूसरों से भिन्न बनाते हैं। किसी भी केस में निर्णय देते समय उन्हें आरोपी, पीड़ित व स्वयं के मनोविज्ञान से एक बार विचार जरूर कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
प्रशिक्षण सत्र में शामिल सिविल जज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल जजों के लिए ‘निष्पक्ष निर्णय लेने और विवादों के बेहतर निष्पादन करने’ विषय पर प्रशिक्षण सत्र का बुधवार को जेटीआरआई में आयोजन किया गया। इसमें शामिल 65 सिविल जजों को आईआईएम इंदौर के मैनेजर नवीन कृष्ण राय ने संबोधित किया। प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य जजों को मैनजमेंट से संबंधित सिद्धांतों की जानकारी देना था।

विज्ञापन


कार्यक्रम में डिसिजन विज्ञान, प्रबंधन, नेगोशीएशन सिद्धांत और मनोविज्ञान से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। नवीन कृष्ण राय ने कहा, हर व्यक्ति के जीवन के अनुभव ही उसके दृष्टिकोण को दूसरों से भिन्न बनाते हैं। किसी भी केस में निर्णय देते समय उन्हें आरोपी, पीड़ित व स्वयं के मनोविज्ञान से एक बार विचार जरूर कर लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें - क्रिकेट विश्वकप: लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, टीमों का शिड्यूल जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024 : क्षेत्रवार दलित जातियों को जोड़ने का अभियान चलाएगी भाजपा, किए जाएंगे दलित सम्मेलन


उन्होंने विवादों के बेहतर प्रबंधन करने के लिए इंट्रेस्ट बनाम पोजीसन यानी हित बनाम स्थिति-केंद्रित दृष्टिकोण पर भी चर्चा की। इसके माध्यम से उन्होंने किसी विवाद में शामिल पक्षों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर बताई उनकी स्थिति और अंतर्निहित हितों (जिन्हें कोई पक्ष स्पष्ट रूप से बताता नहीं है) के बीच अंतर करने के महत्व के बारे में बताया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें