फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का सपना होगा साकार, चलेगी नई ट्रेन

Fri, 12 Aug 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को पूरा करने के लिए गोमतीनगर व गोरखपुर के बीच 14 अगस्त से नई ट्रेन चलाने की तैयारी है। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा नवगढ़ में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी चाहते थे कि  गोमतीपार की आबादी को राहत देने के लिए गोमती नगर स्टेशन विकसित किया जाए। गोमती नगर से ट्रेनें ओरिजनेट होने से लोगों को चारबाग नहीं जाना पड़ेगा। 

लेकिन तमाम तरह की समस्याएं आड़े आने के बावजूद रेलवे ने फिर इस स्टेशन से प्रमुख ट्रेन शुरू करने का फैसला लिया है। सीपीआरओ अधिकारी संजय यादव ने बताया कि गोरखपुर से वाया बढ़नी गोमती नगर के लिए ट्रेन चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन


14 अगस्त को दोपहर 12 बजे ट्रेन संख्या 15009 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस का शुभारंभ रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा नवगढ़ में हरी झंडी दिखाकर करेंगे। ट्रेन शाम 6.30 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

ट्रेन को लेकर अधिकारी संजीदा

ट्रेन - फोटो : demo pic
इसके बाद रात 11.20 बजे से यह ट्रेन 15010 बनकर नियमित रूप से चलेगी। ट्रेन सुबह 7.35 बजे गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी, नवगढ़ होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद गोरखपुर से ट्रेन 15009 रात 10 बजे रवाना होकर सुबह 6.05 बजे गोमती नगर स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेन में आठ जनरल, पांच  स्लीपर, एक थर्ड एसी और दो लगेजयान होंगे। हालांकि, ट्रेन की फीडिंग अभी ऑनलाइन सिस्टम पर नहीं है। इसका नोटिफिकेशन जारी होना बाकी है। 

पूर्व प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने के लिए गोमती नगर स्टेशन से ट्रेन संख्या 02537/02538 गोमती नगर-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस गत वर्ष दिसंबर में शुरू की गई थी। तकरीबन डेढ़ महीने तक इस ट्रेन को गोमती नगर से गोरखपुर के बीच चलाया गया। 

पर, टिकट बिक्री कम होने की बात कहते हुए संचालन बादशाहनगर किया गया, फिर इसे बंद ही कर दिया गया। इस ट्रेन का हाल पहले जैसा न हो, इसको लेकर रेलवे अधिकारी संजीदा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें