फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी दिवस कार्यक्रम के लिए आज बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बसंतकुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर शनिवार को यूपी दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कारण यातायात में बदलावा किया गया है। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। इमरजेंसी में शव वाहन, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड व स्कूली वाहन को पुलिस निकलवाएगी।
विज्ञापन

- मलिहाबाद चौराहे से बाजनगर किसान पथ, छन्दोईया की ओर भारी वाहन और सामान्य यातायात नहीं जाएगा। जीरो पॉइंट मोहान रोड होकर जा सकेंगे।
- मुंजासा तिराहे से बाजनगर किसान पथ, छन्दोईया की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। जीरो पॉइंट मोहान रोड होकर जा सकेंगे।
- बाजनगर किसान पथ अंडरपास से छन्दोईया बाईपास तिराहे की तरफ भारी वाहन नहीं जाएंगे। ये बाजनगर किसानपथ अंडरपास से किसानपथ होकर जा सकेंगे।

- कसमंडी (हमसफर लॉन) अंडरपास से अंधे की चौकी तिराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। किसानपथ होकर वाहन जा सकेंगे।
- छन्दोईया बाईपास तिराहे से कार्यक्रम स्थल, भिठौली तिराहे की तरफ यातायात नहीं जाएगा। अंधे की चौकी तिराहा, बाजनगर किसानपथ अंडरपास से किसानपथ अथवा दुबग्गा तिराहा होकर जा सकेंगे।
- तिकोनिया तिराहे से दुबग्गा तिराहा, छन्दोईया बाईपास तिराहा की तरफ भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। नहर तिराहा मोहान रोड, खुशहालगंज बाजार होते हुए खुशहालगंज किसान पथ अंडरपास से जा सकेंगे।
विज्ञापन


- भिठौली तिराहे से कार्यक्रम स्थल छन्दोईया बाईपास तिराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। सैरपुर तिराहा, अस्ति क्रॉसिंग, बख्शी का तालाब होते हुए इंदौराबाग किसान पथ अंडरपास से किसान पथ या इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा होकर जा सकेंगे।
- नया पक्कापुल तिराहा, कुड़ियाघाट तिराहे से कार्यक्रम स्थल, घैला तिराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। रूमी गेट, कोनेश्वर चौराहा, बालागंज चौराहा, दुबग्गा तिराहा होकर वाहन जा सकेंगे।
- दुबग्गा तिराहे से छन्दोईया बाईपास तिराहे की तरफ वाहन का गुजरना प्रतिबंधित रहेगा। तिकोनिया तिराहा होकर जा सकेंगे।

- मोहान रोड नहर तिराहे से बुद्धेश्वर चौराहे की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा। ये जीरो पॉइंट से किसान पथ होकर जा सकेंगे।
- अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ से यातायात हवाईअड्डे के अंदर नहीं जा सकेगा। वाहन एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ से होते हुए अमौसी कॉमर्शियल मोड़ से बाएं होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें