फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हनी सिंह के कॉन्सर्ट के मद्देनजर आज शाम बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना स्थित श्री कांशीराम सांस्कृतिक स्थल में चल रहे हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में शनिवार को मशहूर गायक हनी सिंह का कॉन्सर्ट होगा। इसलिए महोत्सव स्थल के आसपास यातायात बदला रहेगा।
विज्ञापन

यह व्यवस्था रहेगी लागू

- कार्यक्रम के दौरान स्मृति उपवन तिराहे से चांसलर क्लब तिराहे, स्मृति उपवन तिराहे से बिजली पासी किला चौराहे, बिजली पासी किला चौराहे से स्मृति उपवन चौराहे तक सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- बंगला बाजार चौराहे से पुलिस चौकी तिराहा, बिजली पासी किला की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें राम कथा पार्क के सामने से होते हुए, आशियाना चौराहा, पावर हाउस चौराहा होते हुए जाना होगा।
विज्ञापन

- बंगला बाजार पुलिस चौकी तिराहे से बिजली पासी किला की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें खजाना मार्केट, स्मृति उपवन चौराहा होते हुए भेजा जाएगा।

- पिकेडली होटल तिराहे से पावर हाउस चौराहा, स्मृति उपवन चौराहा, बिजली पासी किला चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें बारा बिरवा चौराहा या शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड तिराहा होते हुए जाना होगा।
विज्ञापन


- बिजनौर अंडरपास चौराहा से बिजली पासी किला चौराहा की तरफ जाने वाले वाहन शहीद पथ होते हुए जाएंगे।
- प्रियम प्लाजा चौराहा से बिजली पासी किला चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें सरपोर्टगंज तिराहा व रजनीखंड होते हुए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें