सरोजनीनगर। बंथरा में बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे श्यामलाल (75) को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक उन्नाव के सोहरामऊ चौपाई निवासी श्यामलाल रिश्तेदारी में बंथरा जा रहे थे। थाने के पास सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार वाहन से उनकी टक्कर हो गई। पुलिस ने उन्हें सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। श्याम लाल के बैग में मिले बैंक पासबुक से उनकी पहचान कर पुलिस ने परिजनों को खबर दी।