- अशोक लाट चौराहे से वाहन सफेद बारादरी होते हुए परिवर्तन चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें अशोक लाट चौराहे से कैसरबाग बस स्टैंड चौराहे, चकबस्त चौराहे, स्वास्थ्य भवन के रास्ते जाना होगा।
- परिवर्तन चौराहे से वाहन अशोक लाट चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें सुभाष चौराहे, क्लार्क अवध तिराहे से होकर जा होगा।
- चकबस्त चौराहे से वाहन सफेद बारादरी की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें स्वास्थ्य भवन तिराहे, सीडीआरआई तिराहे या कैसरबाग बस अड्डा चौराहे से होकर जा होगा।
- ट्रांजिट हास्टल चौराहे से वाहन सफेद बारादरी की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हें प्रेस क्लब से परिवर्तन चौराहे, सुभाष चौराहे, क्लार्क अवध तिराहे होते हुए जाना होगा।