प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को राजधानी आने पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन और प्रस्थान तक उनके रूट पर ट्रैफिक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। दोपहर 2.40 पर प्रधानमंत्री अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
यहां से बीबीएयू, कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज और विधानसभा भवन के सामने डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 6.40 बजे वह सड़क मार्ग से एयरपोर्ट रवाना होंगे।
यह मार्ग रहेंगे बंद
- रॉयल होटल चौराहा से कैपिटल तिराहा
- हजरतगंज चौराहा से रॉयल होटल चौराहा
इन मार्गों पर बदला रहेगा यातायात
- रमाबाई रैली स्थल पुलिस चौकी तिराहा, रैनबसेरा तिराहा से अंबेडकर विश्वविद्यालय कार्यक्रम स्थल की ओर वाहन नहीं जाएंगे। यह वाहन रैली स्थल के पीछे से औरंगाबाद होकर गंतव्य स्थल भेजे जाएंगे।
- अंबेडकर विश्वविद्यालय शहीद पथ पुल के नीचे से कोई वाहन कार्यक्रम स्थल नहीं जाएगा। यहां का ट्रैफिक शहीद पथ उतरेठिया शहीद पथ पुल/ओमेक्स सिटी शारदानगर, मौर्या इंटर कॉलेज पुल के नीचे से आगे भेजा जाएगा।
- शहीद पथ पुल के नीचे मौर्या इंटर कॉलेज चौराहा बिजनौर रोड से ट्रैफिक रमाबाई मैदान कार्यक्रम स्थल नहीं जाएगा। यह ट्रैफिक ओमेक्स सिटी, बिजनौर, औरंगाबाद गांव से भेजा जाएगा।