फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज जनता को समर्पित होगा ट्रैफिक रिसर्च इंस्टीट्यूट

Tue, 12 Mar 2024 11:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। इंस्टीट्यूट फॉर ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) का शुभारंभ 12 मार्च को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे। वे वर्चुअल माध्यम से आईडीटीआर का जनता को समर्पित करेंगे। करीब 20 करोड़ की लागत से हरचंदपुर के दतौली में यह भवन तैयार होने के बाद स्टाफ और प्रशिक्षण के लिए उपकरणों की व्यवस्था पहले ही हो चुकी है। बछरावां में नवनिर्मित बस स्टेशन बछरावां का लोकार्पण भी होगा।
विज्ञापन


एआरटीओ (प्रशासन) आरके सरोज ने बताया कि हरचंदपुर क्षेत्र के दतौली में 20 करोड़ की लागत से यूपी सिडको ने भवन का निर्माण किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से व्यावसायिक और निजी वाहन चालकों को ट्रेनिंग देने के लिए पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। यहां जिले के सभी ड्राइविंग लाइसेंस संस्थान में ही बनेंंगे। पड़ोस के सभी जिलों के व्यावसायिक ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण से पहले लोगों को यहां से तीन दिन की ट्रेनिंग लेनी होगी।
उन्होंने बताया कि इस संस्थान में जिले के अलावा लखनऊ, उन्नाव, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी आदि जिलों के व्यावसायिक लाइसेंसों के लिए लोगों को ट्रेनिंग मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें