फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर नर्सिंग छात्रा के यौन शोषण का आरोप

Mon, 24 Nov 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना की रहने वाली नर्सिंग छात्रा ने सुल्तानपुर निवासी और लखनऊ ट्रैफिक लाइन में तैनात आरक्षी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरक्षी ने फेसबुक के जरिये 2019 में उससे नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद पांच वर्ष तक निजी होटल में बुलाकर कई बार संबंध बनाए और हर बार शादी का भरोसा दिलाता रहा। जून 2025 में आरक्षी ने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता का दावा है कि इसी बीच आरक्षी ने चोरी-छिपे दूसरी जगह शादी भी तय कर ली।
विज्ञापन

युवती के मुताबिक 18 नवंबर को वह लिखित तहरीर लेकर आशियाना थाने पहुंची, जहां से उसे सरोजनीनगर भेज दिया गया। आरोप है कि वहां भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने ट्रैफिक एसीपी के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां भी केवल आश्वासन देकर भेज दिया गया। थककर पीड़िता शनिवार को मुख्यमंत्री तक गुहार लगाने पहुंची। उसका कहना है कि विभागीय उलझनों और थानों की खींचतान के कारण उसकी शिकायत आगे नहीं बढ़ पा रही है, जबकि वह सिर्फ निष्पक्ष कार्रवाई चाहती है।
आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह का कहना है कि युवती ने जिस होटल में संबंध बनाने की बात कही है वह ट्रांसपोर्टनगर में है। इसलिए उन्हें सरोजनीनगर थाने जाने के लिए कहा गया था। उनका कहना है कि मामला संज्ञान में है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें